Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना 2023

    दोस्तों जैसा की आप सब जानते ही होंगे कि कई किसान खेत में काम करते- करते या कहीं और भी कई दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं, तो उनकी आर्थिक स्थिति पर इसका काफी गहरा असर पड़ता है। इस समस्या का समाधान करते हुए उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने किसानो के हित के लिए 
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना का ऐलान किया है। जिसमे किसानो को पीड़ित होने पर या उनकी मृत्यु हो जाने जैसी दुर्घटना होने पर मुआवजा प्रदान किया जायेगा। यदि आप भी इस योजना के बारे में जानने चाहते हैं इच्छुक हैं तो हमारे द्वारा दी गयी जानकारी को अवश्य पढ़ें।


मुख्यमंत्री किसान (कृषक) दुर्घटना योजना 2023
Mukhyamantri Krishak Durghatna Kalyan Yojana को 21 जनवरी 2020 दिन मंगलवार को लखनऊ में हुयी केबिनेट की बैठक में  मंजूरी दी गयी। Krishak Durghatna Yojana के तहत 14 सितम्बर 2019 से पहले जितने भी किसान दुर्घटना के शिकार हुए होंगे उन्हें इस योजना से लाभ प्राप्त होगा। याद रखे ये योजना सिर्फ उत्तर प्रदेश के वासियों के लिए है। इस योजना का लाभ 2 करोड़ किसानो को पहुंचाया जायेगा। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के अंतर्गत राज्य के किसी भी किसान की कोई दुर्घटना में यदि मृत्यु हो जाती है तो उन किसानो के परिवार को 5 लाख का मुआवजा दिया जायेगा, यदि कोई किसान दुर्घटना में 60% से ज्यादा विकलांग हो जाते हैं तो उन्हें इस योजना के तहत 2 से 3 लाख रुपये तक का मुआवजा उसे प्रदान किया जायेगा। यह दुर्घटना होने पर देश के सभी किसान नागरिकों को लाभान्वित करने के लिए इस योजना को आरम्भ किया गया है। दुर्गटनाग्रस्त हुए सभी किसानों को योजना के माध्यम से मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।


Krishak Durghatna  Yojana 2023 Overview


योजना का नाम

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

किसके द्वारा घोषित की गयी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा

घोषणा की तिथि

21 जनवरी 2020

मृत्यु के दौरान मुआवजा

 5 लाख रूपये

किसान की विकलांग की स्थति में सहायता

2 से 3 लाख रूपये

योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है.? 

राज्य के किसानो को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना

लाभार्थी

Online Website

पंजीकरण साइट http://edidtrict.up.gov.in/


किसी किसान की कार्य के दौरान यदि मृत्यु हो जाती है या वो विकलांग हो जाते हैं, उन्हें 5 लाख तक की राशि प्रदान की जाएगी।

राज्य सरकार द्वारा Krishak Durghatna Kalyan Yojana को सहयोग दिया जायेगा और इसकी देख रेख कलेक्टरों द्वारा की जाएगी।

किसी किसान की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके परिवार वालों को 45 दिन के अंतर्गत आवेदन करना होगा, अगर 45 दिन के बाद कोई आवेदन करता है तो उसका आवेदन स्वीकार नही किया जायेगा. हालाँकि जिला कलेक्टर द्वारा 1 महीने का समय और दिया जायेगा।

उन किसानो के परिवारों को भी आर्थिक सहायता दी जाएगी जिनकी मृत्यु या विकलांग के शिकार 14 सितम्बर 2019 के बाद हुये हो।

सूचना – यदि कोई किसान अन्य किसी सरकारी योजना का लाभ उठा रहा होगा तो इस योजना के अंतर्गत उसे कम ही राशि उपलब्ध करायी जाएगी।


मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को कौन-कौन से दस्तावजों की आवश्यकता होती है। सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची नीचे दी जा रही है।


निवास का प्रमाण पत्र

राशन कार्ड

बैंक खाते की फोटो कॉपी और खाता नंबर

आधार नंबर

आयु प्रमाण पत्र

मोबाइल नंबर

पासपोर्ट साइज़ फोटो  


किसान दुर्घटना योजना की पात्रता क्या हैं.? 

 राज्य के किसान नागरिकों को दुर्घटना होने पर योजना से मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए सभी शर्तों का पालन करना अनिवार्य है जिसके आधार पर वह सरकार के द्वारा दी जाने वाली दुर्घटना मुआवजा राशि को प्राप्त कर सकते है।


इस योजना के पात्र सिर्फ उत्तर प्रदेश के मूल निवासी किसान होंगे।

इस योजना में उन लोगो को किसान माना जायेगा जिनकी आयु 18 से 70 वर्ष तक होगी।

जिन किसानो का बैंक में खाता है या उनका किसी अन्य ब्यक्ति के साथ खाता जुड़ा हुआ है उनको भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

किसी किसान की मृत्यु हो जाने के पश्चात उसके परिवार वालों को राशि मुहैया करायी जायेगी इसके लिए उनके परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी, बेटा, बेटी, बहू, पोता और पोती को मुआवजा प्रदान किया जायेगा।

यदि किसी किसान के पास अपनी भूमि नही है वो किसी अन्य किसान के खेती में कार्य कर रहे हों किसी दुर्घटना के दौरान उनकी वही पर मृत्यु हो जाती है या शरीर के किसी भी अंग को नुकसान पहुंचता है तो भी राज्य सरकार द्वारा आर्थिक मदद दी जाएगी।

यूपी कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में कौन-कौन सी दुर्घटना शामिल है.? 

राज्य के किन-किन दुर्घटनाओं के लिए योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। सभी दुर्घटनाओं की सूची नीचे दी जा रही है। आइये जानते हैं नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से –


आग में जलने से, बाढ़ में बह जाने से,

बिजली के गिरने से, करंट लगने से

हत्या, आतंकवादी हमला, डकेती, मारपीट में हुयी दुर्घटना

 यात्रा के दौरान होने वाली घटना

मकान के नीचे दबने की घटना

प्राकृतिक आपदा की वजह से होने वाली घटना

चेम्बर में गिरने के कर्ण होने वाली घटना

दुर्घटना में मिलने वाला मुआवजा

यहाँ हम आपको उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले मुआवजे संबंधित जानकारी देना चाहते हैं। आप नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से बड़ी आसानी से संबंधित जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। आइये जानते हैं –


दोनों हाथ दोनों पैर ना होने पर मिलने वाला मुआवजा-5 लाख

एक हाथ तथा 1 पैर की क्षति होने पर मुआवजा- 5 लाख

एक पैर एक हाथ की विकलांग होने पर- 2 से 3 लाख का मुआवजा

मृत्यु होने पर मिलने वाला मुआवजा- 5 लाख

ऐसी विकलांगता जो 25% से अधिक है लेकिन 50% से कम- 1 से 2 लाख के बीच

दुर्घटना में आँखे चले जाने के कारण मिलने वाला मुआवजा- 5 लाख   

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बजट 2023 में कृषि हेतु किये गए ऐलान

उत्तर प्रदेश सीएम योगी जी द्वारा हाल ही में अपना 5 वां बजट पेश किया गया हैं। जिसमे योगी जी ने Krishak Durghatna Kalyan Yojana संबंधी कुछ प्रमुख ऐलान किये हैं जिनके विषय में हम आपको बताने जा रहें हैं। जिनका विवरण निम्न प्रकार हैं-

सरकार द्वारा किसानो की आय दुगनी करने का ऐलान किया गया हैं।

मृतक किसान के परिवार को 5 लाख रुपए आर्थिक मदद हेतु देने का ऐलान किया गया हैं।

सरकार द्वारा कृषि की आधारिक संरचना को बेहतर बनाने का ऐलान भी किया गया हैं।

खेती को आधुनिक किया जायेगा जिससे निर्यात में बढ़ोतरी होगी।

आर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जाने का ऐलान किया गया हैं।

कृषि स्टार्टअप्स को भी बढ़ावा दिए जाने की घोषणा की गयी हैं।

कृषक दुर्घटना योजना हेतु 600 करोड़ रुपए जारी किये गए हैं।

Mukhyamantri Krishak Kisan Durghatna Kalyan Yojana ऑफलाइन आवेदन की प्रिक्रिया

इस योजना के तहत किसान या किसान के परिवार को जिला कलेक्टर के पास एक आवेदन पत्र लिख कर देना होगा जिसमे घटना का पूरा विवरण होना चाहिए और किसानो को इस योजना के लाभ देने के लिए कुछ समय दिया जायेगा. इसके बाद ये आवेदन पत्र कुछ समय के लिए तहसील में जमा होगा. इसके पश्चात जिला अधिकारीयों द्वारा घटना और दस्तावेजों की पूरी जांच पड़ताल होगी. पूरी घटना के सत्यापित हो जाने के बाद किसान या किसान के परिजनों को धन राशि उपलब्ध कराई जाएगी।



मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

किसान दुर्घटना योजना का आवेदन करने के लिए यहाँ Click करें और वीडियो देख कर लें कि फॉर्म कैसे भरना है |

उत्तर प्रदेश कृषक दुर्घटना बीमा योजना में ऑनलाइन आवेदन करने हेतु नीचे बताई गयी प्रक्रिया के आधार पर किसान नागरिक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है।


मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ये आप हमारे द्वारा दिया गया ये वीडियो पर Click करें |


तो दोस्तों उत्तर प्रदेश कृषक दुर्घटना योजना की पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक आर्टिकल में दे दी गयी है यदि लाभार्थियों को किसी प्रकार की कोई अन्य जानकारी प्राप्त करनी है तो उन्हें सम्बन्धित कार्यालय में जा कर अन्य जानकारी प्राप्त करनी होगी। तो जैसे की हमने अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताया की कैसे आप मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना 2023 का लाभ ले सकते हैं और योजना से जुडी सारी जानकारी दी है। यदि आपको इस योजना इस योजना से जुडी कोई भी अन्य जानकारी चाहिए या आपको कोई भी समस्या है तो आप हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जाकर मेसेज कर सकते हैं। आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आई होगी। अगर जानकारी पसंद आई है तो हमें follow कर लें |


धन्यबाद

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

हमारी साइट पर Visit करने के लिये धन्यबाद |