Ticker

6/recent/ticker-posts

तीन रसोई गैस सिलेंडर ऐसे मिलेंगे फ्री

    दोस्तों  जहाँ एक तरफ महंगा होता रसोई गैस सिलेंडर आम आदमी की कमर तोड़ रहा है तो वहीं सरकारों की तरफ से इस महंगे होते सिलेंडर की मार से आम आदमी को बचाने के लिए रसोई गैस सिलेंडर को फ्री करने की योजनाएं बनाई जा रही है | तो आज के इस आर्टिकल के द्वारा आपको बतायेंगे कि आने वाले दिनों में आपको रसोई गैस सिलेंडर फ्री में इस तरह मिल सकता है | तो चलिए अब हम जानकारी को आगे बढ़ाते हैं | लेकिन उस से पहले आप सभी से मेरा अनुरोध है आप हमें follow जरुर कर लें जिससे आपको ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके |

     दोस्तों जैसा की आप सभी को मालूम है चुनाव के इस दौर में सभी सरकारें तरह तरह की घोषणायें कर रही हैं और इन घोषणाओं में एक रसोई गैस सिलेंडर फ्री करने की भी एक घोषणा है | दोस्तों आपको बता दूँ रसोई गैस सिलेंडर फ्री के लिए भाजपा की तरफ से ये घोषणा की गई है की उनकी दुबारा उत्तर प्रदेश में सरकार बनती है तो उनकी तरफ से होली व दीपावली पर 1-1( साल में कुल दो) रसोई गैस के सिलेंडर फ्री दिये जायेंगे | वहीं दूसरी तरफ से समाजवादी पार्टी की तरफ से भी घोषणा की गई है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वो

 साल में दो रसोई गैस सिलेंडर फ्री देंगे हालांकि उन्होंने होली दीपावली वाली को कंडीशन लागू नही की पर उनकी तरफ से ये स्पष्ट किया गया कि बी पी एल कार्ड धारकों को ये रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिये जायेंगे | जबकि भाजपा की तरफ से इसको स्पष्ट नही किया गया कि वो ये गैस सिलेंडर किन लोगों को देंगे | और जब बात फ्री रसोई गैस सिलेंडर की आये तो वहाँ कांग्रेस पार्टी कहाँ पीछे रहने वाली है उन्होंने भी घोषणा की है कि अगर उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो वो साल में 3 रसोई गैस सिलेंडर फ्री देंगे | आपको बता दें इस चुनाव में सबसे पहले उनकी तरफ से रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त की घोषणा की गई और उनकी तरफ से ये भी कहा गया कि ये वही भाजपा सरकार जो चार सौ रुपये का रसोई सिलेंडर महंगा बता कर आज नौ सौ का दे रहे हैं |

तो दोस्तों आपको फ्री रसोई गैस सिलेंडर की योजना किसकी ज्यादा बेहतर लगी कमेंट कर के अपनी राय जरूर दें | और साथ में हमें फॉलो करना बिल्कुल भी ना भूलें |

धन्यबाद|

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

हमारी साइट पर Visit करने के लिये धन्यबाद |