Samajwadi Party Menifesto Loksabha 2024 : छोटे किसानों को हर महीने 5000 रुपये, पुरानी पेंशन बहाल, अग्निवीर योजना खत्म, समाजवादी पार्टी ने घोषणापत्र में वादे कर Congress Aur BJP को दी मात |
Samajwadi Party (Sp) Manifesto for lok sabha election 2024 in hindi
(समाजवादी पार्टी घोषणा पत्र 2024): सपा ने लोक सभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया|
Samajwadi Party Manifesto: समाजवादी पार्टी ने लोक सभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है | इस घोषणा पत्र में मे समाजवादी पार्टी ने पुरानी पेंशन योजना बहाल, सेना से अग्निवीर योजना खत्म करने का वादा किया है | इसके अलावा समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में महिलाओं को नौकरी देने में 33% आरक्षण और KG से PG तक मुफ्त शिक्षा देने का वादा किया है | इसके अलावा भी समाजवादी पार्टी ने अन्य महत्वपूर्ण वादे किए हैं |
आइए जान लेते हैं कि समाजवादी पार्टी (SP) में क्या वादे किए गए हैं?
1 निशुल्क शिक्षा का अधिकार
2 शिक्षा के लिए बजट GDP को 3% से बढ़ाकर 6% किया जाएगा
3 किसानों के कृषि संबंधित कर्ज माफ
4 मुफ्त सिंचाई की सुविधा
5 भूमिहीन छोटे और सीमांत किसानों को पांच हजार रुपये प्रत्येक माह पेंशन
6 किसान आयोग का गठन
7 किसानों को MSP की कानून की गारंटी
8 जातिवार जनगणना
9 सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण
10 दो साल के अंदर संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण
11 मुफ्त राशन में गेहूँ की जगह आटा दिया जायेगा
12 हर राशनकार्ड धारक परिवार को फ्री 500 रुपये का मोबाइल डाटा
13 पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करना
14 गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य के अधिकार की कानून की गारन्टी
15 केंद्रीय और राज्य की सार्वजानिक क्षेत्र की इकाइयों का निजीकरण बन्द किया जाएगा
समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र का नाम है
SP (समाजवादी पार्टी) ने अपने लोकसभा चुनाव 2024 का जो घोषणाओं से भरा घोषणा पत्र जारी किया है उसका नाम Vision Document 'जनता का मांग पत्र' रखा गया है | बुधवार को सपा मुख्यालय पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) द्वारा ये 20 पन्नों का घोषणा पत्र जारी किया गया |

0 टिप्पणियाँ
हमारी साइट पर Visit करने के लिये धन्यबाद |