Ticker

6/recent/ticker-posts

होली पर 1.75 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

उत्तर प्रदेश सरकार देगी होली पर 1.75 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर |



नमस्कार दोस्तों, दोस्तों आपको पता ही होगा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं को साल में 2 गैस सिलेंडर देती है 1 सिलेंडर दीपावली और 1 सिलेंडर होली पर| इस बार उत्तर प्रदेश सरकार होली पर 1.75 करोड़ महिलाओं को फ्री में गैस सिलेंडर देने वाली है |तो कौन सी महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर और कैसे मिलेगा? इसकी पूरी जानकारी इस पोस्ट में देने वाले हैं लेकिन उससे पहले आप हमारी साइट को Follow करके Notifications को ऑन कर लें जिससे आपको इसी तरह की महत्पूर्ण जानकारी मिलती रहे |

तो चलिए अब हम आपको बता देते हैं ये फ्री वाला सिलेंडर कैसे और किन महिलाओं को  मिलेगा?

होली पर फ्री गैस सिलेंडर उन 1.75 करोड़ महिलाओं को मिलेगा जिनको प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन दिया गया है जिन महिलाओं का प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन नहीं उन महिलाओं को फ्री गैस सिलेंडर नहीं  मिलेगा |

होली पर कैसे मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर?

सबसे पहले तो आपको अपनी गैस एजेन्सी पर जाना है चाहे वह किसी भी कंपनी की हो भारत, इंडेन, एचपी कोई भी जाने के बाद आपको सिलेंडर की रिफिलिंग करा लेनी है जितने रुपये का गैस सिलेंडर भरा जाता है उतना पेमेंट वहां करना है जो पैसा आप सिलेंडर भरवाने का दोगे वो 1 cylinder का सारा पैसा वापस आपके बैंक अकाउंट में transfer कर दिया जाएगा |

फ्री गैस सिलेंडर लेने के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना है |

1 सबसे पहले तो आपका गैस कनेक्शन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का होना चाहिए |

2 आपकी गैस कनेक्शन की ekyc पूर्ण होनी चाहिए |

3 फ्री गैस सिलेंडर अभी सिर्फ होली पर ही मिलेगा |

अंत मे फ्री गैस सिलेंडर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलायी जाने वाली योजना है | हमारे द्वारा सिर्फ आप लोगों तक जानकारी पहुंचाना है अगर जानकारी काम की लगी हो तो हमें Follow जरूरत करें |

धन्यवाद 🙏

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ