Ticker

6/recent/ticker-posts

CSC की टॉप यूजफुल सर्विंसे Csc VLE कोड लेने से पहले देख लों


ये हैं Csc की सबसे ज्यादा यूज की जाने वाली सर्विसें 
 दोस्तो इस पोस्ट में हम आपको जानकारी देंगे Csc में कौन कौन सी सर्विसें सबसे ज्यादा यूज होती हैं | अगर आप भी नई Csc आई डी लेकर Csc सेंटर खोलना चाहते हो तो आपको ये पोस्ट जरूर पढनी चाहिये क्योंकि इस पोस्ट में जो जानकारी दी जायेगी वो आपके काम की होने वाली है | क्योंकि अगर आप Csc सेंटर खोलना चाहते हो तो आपको ये जानकारी होना भी जरूरी है कि आप कौन कौन सी सेवायें अपने Customers को दे सकते हो जिससे आपकी कमाई हो | तो अगर आप भी जानना चाहते हो तो पोस्ट को ध्यान पूर्वक पढेंं | हम आपको इस पोस्ट में Csc की 27 टॉप सर्विस की जानकारी देने वाले हैं |

शुरुआत करते हैंं नम्बर 27 से रिचार्ज सर्विस

रिचार्ज की सर्विस आप सभी कम्पनी के प्रीपेड मोबाइल और डिश टी वी रिचार्ज कर सकते हैं | और कमीशन पा सकते हैं सी एस सी में बहुत से वी एल ई इस सर्विस को यूज करके कमाई कर रहे हैं |

 26 नम्बर पर है बिजली बिल पेमेंट

Csc में बिजली के बिल जमा करके भी आपको अच्छा कमीशन मिल जाता है | और इससे भी Csc Vle अच्छा खासा कमीशन प्राप्त कर कमाई कर रहे हैं | आप भी इस सर्विस को यूज कर सकते हैं |

 25 नम्बर पर जीवन प्रमाण पत्र है 

जीवन प्रमाण पत्र ये सर्विस भी सी एस सी में ठीक ठाक यूज की जाती है | आपको ये सर्विस भी Csc में मिल जाती है |

24 नम्बर पर है प्रधान मंत्री श्रम योगी मानधन योजना |

प्रधान मंत्री श्रम योगी मानधन योजना ये सर्विस भी सी एस सी में है हालंकि ये सर्विस जब सी एस सी में चालू हुई थी तब बहुत ज्यादा यूज की जा रही थी| लेकिन इस सर्विस में कुछ कमियाँ भी हैं जिससे ग्राहक वी एल ई से लडता है | और इस सर्विस को बंद करवाने के लिये जोर डालता है | इसलिये सी एस सी वी एल ई इस सर्विस को कम यूज करने लगे हैं | अगर आपको भी इस सर्विस को बंद करवाना हो तो ये वीडियो देखकर जानकारी ले सकते हैं | कि कैसे सर्विस बंद होगी | Video देेेेेेेेेेेेेखने के लिये CLICK करें 

 23 नम्बर पर है स्वच्छ भारत अभियान

ये सर्विस भी आपको सी एस सी के पोर्टल में मिल जायेगी आप इसको यूज करके कमाई कर सकते हो |

22 नम्बर पर है Disabilities Certificate

Disabilities Certificate की सर्विस भी आपको सी एस सी में मिल जाती है जिसमे आप विकलांग लोगों के कार्ड के लिये आवेदन करने साथ उन्हे कार्ड से रिलेटेड और भी सर्विस दे सकते हो | वी एल ई में इस सर्विस को खूब यूज करते हैं |


21 नम्बर है ग्रामीण नौकरी

ये सर्विस अभी सी एस सी में नई एड हुई है और सी एस सी में इस सर्विस को खूब यूज किया जा रहा है | अगर आप भी सी एस सी चलाते हैं या सी एस सी लेना चाह्ते हैं तो ये सर्विस आपके लिये अच्छी साबित हो सकती है |


 20 नम्बर पर है मास्क और सैनेटाईजर की सर्विस

कोरोनवायरस को देखते हुये सी एस सी बाजार में लाइव की गई मास्क और सैनेटाईजर की नई सर्विस को भी वी एल ई भाई खूब यूज कर रहे हैं |

 19 नम्बर पर है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 

अगर आपका सी एस सी ग्रामीण इलाके में है या ग्रामीण इलाके में नया सी एस सी केन्द्र खोलना चाहते हो तो ये सर्विस आपके बहुत काम आ सकती है |

18 नम्बर पर है Tally Praman Patra 

ये सर्विस भी Csc में अच्छी खासी यूज की जाती है |

17 नम्बर पर है Csc Telemedicine Service

ये सर्विस भी अगर आपका Csc ग्रामीण या किसी ऐसे इलाके में है | जहाँ कोई डॉक्टर का क्लीनिक नही है | वहाँ पर आप इस सर्विस को यूज कर लोगों का इलाज करवाकर कमीशन प्राप्त कर सकते हैं |

16 नम्बर पर है फूड लाइसेंस

ऑनलाइन फूड लाइसेंस के लिये भी आप सी एस सी के द्वारा आवेदन कर लोगों को ये सुविधा भी अपने केन्द्र पर दे सकते हो |

15 पी एम किसान सम्मान निधि

इस सर्विस ने सी एस सी में अच्छी खासी लोकप्रियता पाई है | खासतौर पर ग्रामीण इलाके में अपनी अच्छी पकड बनाकर रखी है | आप भी इस सर्विस को यूज कर कमाई कर सकते हो |

14 नम्बर पर है E-stamp

हालंकि ये सर्विस सभी Vle यूज नही कर रहे हैं | पर ई स्टाम्प की सर्विस भी सी एस सी में यूज की जाती है |

13 नम्बर पर है प्रीमियम पेमेंट सर्विस

इस सर्विस को यूज करके आप प्रीमियम जमा कर सकते हो और अच्छा कमीशन आपको मिल जाता है | बहुत से वी एल ई इस सर्विस को यूज कर रहे हैं |

12 नम्बर पर है पासपोर्ट सर्विस

सी एस सी में आपको पासपोर्ट की सर्विस भी मिल जाती है | जिसमे आप लोगों के पासपोर्ट के लिये आवेदन कर सकते हैं |

11 नम्बर पर है एल पी जी गैस बुकिंग

जब से लॉकडाउन हुआ है तब से एल पी जी गैस बुकिंग की सर्विस भी में ज्यादा यूज की जाने लगी है |

10 नम्बर पर है सारथी सर्विस

ये सर्विस रोड लायन्स ट्रांसपोर्ट से सम्बधित है यहाँ से आप ड्राईविंग लाईसेंस आर सी व अन्य सभी वाहन से रिलेटेड सर्विस आपको मिल जाती हैं | इसे भी Csc में ज्यादा से ज्यादा वी एल ई के द्वारा यूज किया जा रहा है | आप भी इसे यूज कर अच्छे पैसे  कमा सकते हो |

9 नम्बर पर है Fastag Service


ये सर्विस आजकल Popular होती जा रही है | क्युंकि आजकल आपको पता ही होगा टोल प्लाजा पर जो वाहन का टैक्स काटा जाता है उस दौरान काफी लम्बी लम्बी लाइनें लग जाती है, जिसके कारण जाम जैसी स्थिति हो जाती है जिसमे वाहन काफी देर तक फंसे रहते हैं | इसी को देखते हुये ये सर्विस को लॉन्च किया गया है | इस सर्विस को यूज करने वाले वाहनों को टोल प्लाजा पर रुकने की कोई आवश्यकता नही होती है | इसलिये ये सर्विस Csc में अच्छी खासी यूज की जाती है | हालंकि ये सर्विस सी एस सी में चार जगह उपलब्ध है | आपको उनमें से जो बेहतर लगे आप उसको यूज कर सकते हैं |

8 नम्बर पर है प्रधान मंत्री आवास योजना 

प्रधानमंत्री आवास योजना की सर्विस सी एस सी में बहुत ज्यादा लोकप्रिय थी पर फिलहाल ये सर्विस सी एस सी पोर्टल से हटा ली गई है | हो सकता है आने वाले दिनों में इस सर्विस को दुबारा सी एस सी में उतारा जाये |

7 नम्बर पर है लेवर रजिस्ट्रेशन

इस सर्विस को मजदूर वर्ग के जो लोग हैं उनका रजिस्ट्रेशन कर उनको लाभ मिलता है | वर्तमान में कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण इस सर्विस को और भी ज्यादा यूज किया जाने लगा है |

6 नम्बर पर है Edistrict

ई डिस्ट्रिक्ट की सर्विस को अभी सी एस सी के द्वारा सभी राज्यों के लिये उपलब्ध नही करायी गई है | पर कुछ राज्य हैं जहाँ पर सी एस सी के द्वारा ईडिस्ट्रिक्ट की सेवायें दी जा रही हैं | और वहाँ के वी एल ई बहुत ही अच्छी कमाई कर रहे हैं | हो सकता है आने वाले दिनों में ये सर्विस सभी राज्यों के लिये उपलब्ध करायी जाये | अगर ऐसा हुआ तो इस सर्विस को Csc में No-1 होने से कोई नही रोक सकता | अगर आप बिना Csc के Edistrict की आई डी लेना चाहते हो तो इस वीडियो को देखने के लिये Click करें  |

5 नम्बर पर है Election Service

इस सर्विस को यूज करके आप सी एस सी के द्वारा वोटर कार्ड का कार्य कर सकते हो |

4 नम्बर पर है आयुष्मान भारत स्कीम

इस सेवा का उपयोग करके आप लोगों के आयुष्मान कार्ड को बनवा सकते हो | ये सर्विस भी सी एस सी वी एल ई खूब यूज करते हैं |

3 नम्बर पर है Birth & Death Certificate

जब से ये सर्विस ई डिस्ट्रिक्ट के पोर्टल हटाई गयी है तब से इसे सी एस सी द्वारा ज्यादा यूज किया जाने लगा है | हालंकि ये सर्विस सी एस सी में पहले से मौजूद थी|

2 नम्बर पर है आधार कार्ड की सर्विस
 

अधार कार्ड की सर्विस हमारे द्वारा सी एस सी में दूसरे नम्बर पर इसलिये रखी गई है क्यूंकि आने वाले दिनो में आधार कार्ड यू सी एल की सर्विस सी एस सी में दी जायेंगी जो कि CSC VLE के लिये बहुत ही ज्यादा यूजफुल होने वाली हैं | और वी एल ई को इसका बहुत बडा फायदा होने वाला है | हालंकि अभी सी एस सी में सिर्फ आधार कार्ड पैक कोड की सर्विस है उपलब्ध है |

नम्बर-1 सर्विस है पैन कार्ड

हमारे अनुसार Csc की No-1 सर्विस है पैन कार्ड है जो लगभग सभी वी एल ई यूज करते हैं | सी एस सी में आपको पैन कार्ड की दो सर्विसें मिल जायेंगी एक है NSDL और दूसरी है UTIITSL ये दोनो आपको पैन कार्ड की सर्विस देती हैं | आप जो चाहें दोनो में से वो यूज कर सकते हो | मैं UTIITSL यूज करता हूँ और ये मेरी फेवरेट भी है क्यूंकि इसमें आपको फिजिकल डॉक्यूमेंट्स नही भेजने पडते और NSDL में आपको फिजिकल डॉक्यूमेंट्स भेजने पडते हैं | अगर आप UTIITSL से पैन कार्ड अप्लाई करने के सम्बंध में जानकारी लेना चाहते हो इस वीडियो को जरूर देखें |

यें थी Csc में सबसे ज्यादा यूज होने वाली टॉप सर्विस जिनके बारे में इस पोस्ट में जानकारी दी गई है | अगर आपकी नजर में भी Csc की कोई ऐसी सर्विस है जो हमारी इस पोस्ट में नही दी गई है तो आप हमें कमेट्स के जरिये बता सकते हम उस सर्विस को हमारी अगली पोस्ट Csc की Top 10 सर्विस में शामिल कर उसके बारे में जानकारी देंगे | जानकारी पसंद आई हो तो आप पोस्ट को लाइक शेयर करके हमें फॉलो कर सकते हैं | जिससे आपको इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी मिलती रहे जो आपके काम की होती हैं |
धन्यबाद |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ